कैमूर में घर से गहनों के साथ लापता हुई विवाहिता, पति ने गांव के युवक पर लगाया अपहरण का आरोप

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता घर से लाखों के गहने लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. पति ने गांव के एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने और अपहरण का आरोप लगाया है.

Kaimur Chainpur Woman Missing Case : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. पति का आरोप है कि गांव का एक युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. साथ ही महिला घर में रखे करीब एक लाख रुपये मूल्य के गहने भी अपने साथ ले गई. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kaimur News ; पति ने अपहरण का लगाया आरोप

थाने में दिए गए आवेदन में पीड़ित पति ने बताया कि घटना के समय उसकी पत्नी घर में अकेली थी. इसी दौरान गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. काफी खोजबीन के बावजूद महिला का कोई पता नहीं चल सका.

एक लाख रुपये के गहने भी साथ ले जाने का दावा

पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे करीब एक लाख रुपये मूल्य के आभूषण भी अपने साथ ले गई है. उसने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि पहले भी संबंधित युवक को उसकी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा गया था.

युवक के माता-पिता पर भी जताई संलिप्तता की आशंका

आवेदन में पति ने युवक के साथ-साथ उसके माता-पिता की भी भूमिका होने की आशंका जताई है. उसका आरोप है कि तीनों की मिलीभगत से उसकी पत्नी का अपहरण किया गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

चैनपुर थाना पुलिस ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. महिला की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravishankar singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >