कैमूर: कुदरा में मालगाड़ी की चपेट में आए बुजुर्ग, रेलवे ट्रैक पार करते समय दर्दनाक मौत

कैमूर जिले के कुदरा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक बुजुर्ग की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. सूचना के बाद पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Kudra Train Accident Kaimur : कैमूर जिले के कुदरा स्टेशन के पास मंगलवार को रेलवे ट्रैक पार करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया. डीएफसीसी लाइन पर तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Kaimur News : रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

घटना पंडित दीनदयाल-गया रेलखंड के कुदरा स्टेशन से करीब 100 मीटर पश्चिम लालापुर के बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग कुदरा बाजार की ओर से आए और बिना दोनों तरफ देखे रेलवे ट्रैक पार करने लगे. मेन लाइन पार करने के बाद जैसे ही वे डीएफसीसी लाइन पर पहुंचे, सासाराम की ओर से आ रही तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए.

आधार कार्ड से हुई पहचान

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र के गोरी गांव निवासी स्वर्गीय झग्गू चौधरी के पुत्र गुप्तनाथ चौधरी के रूप में हुई.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

रेल पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गोरी गांव में शोक की लहर फैल गई है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Satendra singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >