कैमूर: मोहनिया में बस से टकराई मैजिक, चालक गंभीर रूप से घायल, वाराणसी रेफर

मोहनिया के पुसौली पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक मैजिक वाहन बस से टकरा गया. इस हादसे में मैजिक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है.

Mohania Road Accident Magic Vehicle Driver Injured : मोहनिया के स्थानीय थाना क्षेत्र के पुसौली पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में मैजिक वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक की पहचान वाराणसी के रामनगर निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है.

Kaimur News : बस में पीछे से टकराई मैजिक जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार मैजिक वाहन लेकर वाराणसी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पुसौली पेट्रोल पंप के पास आगे चल रही एक बस में उनकी मैजिक पीछे से जोरदार टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया.

गंभीर हालत में वाराणसी रेफर अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल चालक का प्राथमिक उपचार किया. लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinod kumar singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >