मोहनिया में पागल कुत्ते का आतंक, आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटा

स्थानीय नगर के स्टूवरगंज बाजार में बुधवार की शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब एक पागल कुत्ते ने बाजार करने आये लोगों पर हमला कर दिया.

बाजार में मची अफरा-तफरी, लगाये गये एंटी रैबीज इंजेक्शन मोहनिया शहर. स्थानीय नगर के स्टूवरगंज बाजार में बुधवार की शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब एक पागल कुत्ते ने बाजार करने आये लोगों पर हमला कर दिया. इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग कुत्ते के काटने से घायल हो गये, जिनका इलाज मोहनिया अस्पताल में किया गया. घायलों में मोहनिया निवासी घूरबीगन सिंह के पुत्र राजेश सिंह यादव, जोखन प्रसाद गुप्ता के पुत्र मनोहर शाह, स्टूवरगंज बाजार निवासी खसिटा राम के पुत्र शमीम कुरैशी, जय प्रकाश नारायण के पुत्र अनिकेत, रहुमुद्दि शाह के पुत्र जुबैर शाह व मोहनिया वार्ड एक निवासी निखिल कुमार की पत्नी शिवानी देवी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, सभी लोग स्टूवरगंज बाजार में खरीदारी करने गये थे, तभी अचानक एक कुत्ता बेकाबू होकर लोगों पर झपट पड़ा व एक-एक कर कई लोगों को काट लिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुत्ते को खदेड़ा, जबकि वही कुत्ता स्टेशन रोड पहुंचकर वहां भी कई लोगों को काट लिया. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया व एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >