लोक अदालत में होगा बैंक ऋण, बिजली बिल, वैवाहिक व श्रम विवाद के निबटारे

नौ मई को भभुआ व मोहनिया में लोक अदालत को लेकर हुई बैठक

= नौ मई को भभुआ व मोहनिया में लोक अदालत को लेकर हुई बैठक भभुआ सदर. अगले महीने के नौ तारीख को भभुआ और मोहनिया न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी. इसको लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है. राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए हो रही तैयारियों को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव डॉ शैल ने भभुआ व अनुमंडल न्यायालय मोहनिया के न्यायिक पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. गौरतलब है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश व जिला व सत्र न्यायाधीश अनुराग के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की नवनियुक्त सचिव डॉ शैल ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत इस आयोजन की सफलता हेतु कमर कस ली है. शनिवार को समीक्षा बैठक में सचिव ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित सुलहनीय मामलों को अधिक से अधिक संख्या में चिह्नित करें. उन्होंने चिह्नित मामलों के पक्षकारों को ससमय नोटिस निर्गत करने पर जोर दिया गया, ताकि उन्हें नौ मई को सुबह 10 बजे से शुरू होनेवाले लोक अदालत की जानकारी ससमय मिल सके. बैठक में सचिव ने न्यायिक पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे लोक अदालत से पूर्व पक्षकारों के साथ प्री-सिटिंग यानी प्रारंभिक वार्ता करें. इससे पक्षकारों के बीच आपसी सहमति बनने में आसानी होगी और लोक अदालत के दिन त्वरित निष्पादन संभव हो सकेगा. नौ मई को सुबह 10 बजे से लगने वाले लोक अदालत में मुख्य रूप से बैंक ऋण, बिजली बिल, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, दीवानी मामले और अन्य सुलहनीय आपराधिक मामलों का निबटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जायेगा. सचिव डॉ शैल ने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय प्रदान करना है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पक्षकार इस अवसर का लाभ उठाकर अपने वर्षों से लंबित विवादों को समाप्त करा सकते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >