Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पांच लीटर से अधिक देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोदीपुर गांव निवासी शिवनाथ राम के पुत्र नरेंद्र राम के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके बैठका की तलाशी के दौरान प्लास्टिक के झोले में छिपाकर रखी 27 पीस ब्लू लाइम देसी शराब बरामद की.
शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार, गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि लोदीपुर गांव में नरेंद्र राम अपने बैठका से अवैध रूप से शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस गांव के चौकीदार के साथ आरोपी के घर के पास पहुंची. पुलिस को देखते ही नरेंद्र राम वहां से भागने लगा.
सशस्त्र बलों की मदद से पकड़ा गया आरोपी
आरोपी के भागने की कोशिश को देखते हुए पुलिस ने सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस टीम ने उसके बैठका की तलाशी ली. तलाशी के दौरान प्लास्टिक के झोले में छिपाकर रखी 27 पीस ब्लू लाइम देसी शराब बरामद की गयी. बरामद शराब की मात्रा पांच लीटर से अधिक बतायी गयी है.
प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने नरेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
