कथा श्रवण से जागृत होती है भक्ति व ज्ञान : जियर स्वामी

बहेरी में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बहेरी में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ रामपुर. प्रखंड क्षेत्र के बहेरी गांव में प्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के तहत 25 कुंडीय यज्ञ में बुधवार की रात कथा का आयोजन हुआ. कथा का रसपान कर श्रोता ज्ञान की गंगा में गोते लगाते रहे. इस दौरान जियर स्वामी जी ने कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कथा का मुख्य अर्थ केवल सुनना नहीं, बल्कि आत्मा को जागृत करना है. कथा श्रवण से मनुष्य के भीतर सोई हुई भक्ति व ज्ञान जागृत हो जाते हैं. यह हृदय परिवर्तन का माध्यम है, जो मानसिक अशांति को दूर कर जीवन में सादगी, विनम्रता व शालीनता का संचार करता है. स्वामी जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष दायिनी है, जो महाराज परीक्षित की तरह मनुष्य को भी मोक्ष प्रदान करने का मार्ग दिखाती है. उन्होंने बताया कि जीवन का सार केवल कथा सुनने में नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रति प्रेम, समर्पण व सत्संग के माध्यम से मोह-माया से मुक्ति पाने में है. उन्होंने कहा कि कथा केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह जीवन व व्यवहार में भगवान के उपदेशों को उतारने का माध्यम है. कथा मानव जीवन में रस, ज्ञान व भक्ति का संचार करती है तथा नैतिक मूल्यों को स्थापित करती है. स्वामी जी ने कथा को आख्यान, वृत्तांत व धार्मिक उपदेशों का संगम बताते हुए कहा कि यह भगवान के गुणों, पुराणों व धर्म के सिद्धांतों का ऐसा वर्णन है, जो मनुष्य के हृदय में ज्ञान व भक्ति की गंगा प्रवाहित करता है. इन दिनों ज्ञान की गंगा व भक्ति में गांव व क्षेत्र से आये हजारों श्रोता डुबकी लगा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >