कैमूर में जमीन विवाद में कार्रवाई तेज, मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

कैमूर के करमचट थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

Karmchat Police Kaimur : कैमूर के करमचट थाना क्षेत्र के अमांव गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया गया. मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Kaimur News : 13 जुलाई को जमीन विवाद में हुई थी मारपीट

थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि 13 जुलाई को अमांव गांव में जमीन के दखल-कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया था. घटना में एक पक्ष के दो लोग और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया था. सभी घायलों का इलाज भभुआ सदर अस्पताल में कराया गया.

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

घटना के बाद दोनों पक्षों ने करमचट थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई. 14 जुलाई को रामाशीष सिंह ने सात लोगों पर मारपीट और जमीन पर दखल-कब्जे का आरोप लगाया. वहीं दूसरे पक्ष से राम अवधेश महतो ने तीन लोगों के खिलाफ खेत काटकर अपनी जमीन में मिलाने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया.

जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू की. जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को राम अवधेश महतो के भतीजे शशि सिंह को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. शनिवार को रामपुर पीएचसी में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raju kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >