कैमूर: कुदरा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे वर्षो पुराना कब्जा हटाया

कुदरा के लालापुर मंडी में नगर प्रशासन ने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से अवैध अतिक्रमण हटाकर दुकानें ध्वस्त कीं, जिससे स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिली है।

Kaimur Kudra Encroachment Drive : कैमूर जिले के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र कुदरा के लालापुर मंडी में सोमवार को नगर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के नीचे वर्षों से बने अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर हटवा दिया. अभियान के दौरान अवैध रूप से लगाई गई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया और वहां रखा सामान जब्त कर लिया गया. इस कार्रवाई के बाद सर्विस रोड पर लंबे समय से बनी जाम की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिली है.

Kaimur News : वर्षो से जाम की वजह बना था अतिक्रमण

स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे ओवरब्रिज के नीचे और दोनों ओर की सर्विस सड़क पर वर्षों से अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर दुकानें लगा रखी थीं. इसके कारण लालापुर बाजार की पूर्वी लेन लगभग बंद रहती थी और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी. वाहन चालकों, व्यापारियों और आम लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता था.

प्रशासन ने जब्त किया सामान

नगर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के दौरान अवैध कब्जाधारियों का सामान भी जब्त कर लिया. प्रशासन का कहना है कि लालापुर व्यवसायिक मंडी को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान चलाया गया है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

अतिक्रमण हटने के बाद स्थानीय व्यवसायियों और वाहन चालकों ने राहत जताई. लोगों का कहना है कि सर्विस सड़क अवरुद्ध रहने से अक्सर वाहन चालकों और दुकानदारों के बीच विवाद होता था, जो कई बार मारपीट तक पहुंच जाता था. अब सड़क खुलने से आवागमन सुगम होगा.

अभियान आगे भी रहेगा जारी

कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़कों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Satendra singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >