बेलभद्र गांव में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

#छत के रास्ते घुसे चोर, दरवाजा बाहर से बंद कर नकदी समेत जेवर ले उड़े

#छत के रास्ते घुसे चोर, दरवाजा बाहर से बंद कर नकदी समेत जेवर ले उड़े कुदरा. स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलभद्र गांव में गुरुवार की रात चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर नकदी सहित लाखों रुपये की चोरी कर ली. इस घटना का आवेदन पीड़ित द्वारा थाने को दिया गया है. पीड़ित ठाकुर साह ने बताया कि प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात वे खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गये थे. इसी दौरान करीब एक बजे रात में चोर घर में घुसे व मुख्य कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, महंगे कपड़े व बर्तन चोरी कर आसानी से निकल गये. चोरी गये सामान में सोने का लॉकेट, चैन, मंगलसूत्र सहित करीब 60 हजार रुपये नकद शामिल हैं. चोरी के दौरान चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे को बाहर से कुंडी लगाकर रस्सी से बांध दिया था, ताकि परिवार के लोग बाहर न निकल सके. शुक्रवार सुबह जब पड़ोसियों ने खेत में बिखरे सामान व खाली बक्से देखे, तब चोरी की आशंका पर वे घर पहुंचे. वहां देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था. चोरी की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने मामले की जांच की. फोन रिसीव नहीं करते थानाध्यक्ष भले ही लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा बीएसएनएल नंबर हटाकर एयरटेल के दो नये नंबर जारी किये गये हैं, जिनमें पुलिस विभाग हेतु 9031826575 व परिवहन विभाग हेतु 9031030701 नंबर उपलब्ध हैं. परंतु जब चोरी की घटना को लेकर इन नंबरों पर फोन किया गया, तो थानाध्यक्ष ने फोन रिसीव नहीं किया. यह कोई पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी कई घटनाओं की जानकारी के लिए किये जाने वाले फोन रिसीव नहीं किये गये. इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब जिम्मेदार अधिकारी पत्रकारों का फोन रिसीव नहीं करते, तो आम जनता की सुनवाई कैसे होती होगी. #कुदरा में लगातार चोरी की हुई घटनाएं -29 दिसंबर 2025 : लालपुर वार्ड एक के पुरैनी में लाखों की चोरी -31 दिसंबर 2025: घटांव गांव में लाखों का चोरी -5 जनवरी 2026: कुदरा वार्ड चार में नकदी व आभूषण की चोरी -17 जनवरी 2026: वार्ड आठ में 1.75 लाख की चोरी -7 फरवरी 2026: वार्ड सात में लगातार दो दिन चोरी -17 फरवरी 2026: वार्ड 10 व 12 में एक ही दिन 10 घरों में चोरी -19 फरवरी 2026: कुदरा बाजार में मस्जिद के पास चोरी भले ही लोगों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए सरकार द्वारा बीएसएनएल नंबर हटा कर एयरटेल का दो नंबर जारी किया हैं. जिसमें एक पुलिस विभाग द्वार 9031826575 व परिवहन विभाग दारा 9031030701 नंबर जारी किया गया हैं. जब चोरी की घटना को लेकर दोनों नंबर पर फोन किया गया तो थानाध्यक्ष फोन रिसीव नहीं किये. यह कोई पहला मामला नहीं हैं. इसके पहले भी कई घटना की जानकारी के लिये किये जाने वाले फोन को रिसीव नहीं करते हैं.जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता हैं की जब पत्रकार का फोन रिसीव नहीं करते हैं तो आम जनता का क्या होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >