कैमूर में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान से गिरकर मजदूर की मौत, काम के दौरान हुआ हादसा

मोहनिया के वार्ड संख्या 6 में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान से गिरकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. संतुलन बिगड़ने से हुए इस हादसे में 50 वर्षीय मकसूद अंसारी की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Kaimur construction accident: स्थानीय नगर पंचायत मोहनिया के वार्ड संख्या 6 में शनिवार को निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान में कार्य के दौरान एक मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई. घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे मजदूर का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा. हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मजदूर को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, मोहनिया पहुंचाया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान मोहनिया नगर के इस्लामगंज, वार्ड संख्या 15 निवासी 50 वर्षीय मकसूद अंसारी के रूप में हुई है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया. साथ ही मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

हादसे के कारणों की जांच जारी

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस निर्माण कार्य के दौरान हुए इस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.

Also Read: क्या मंत्री दीपक प्रकाश पूरे 5 साल पद पर बने रहेंगे? देवेश कुमार के इस्तीफे से टला संकट, लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >