मानव भारती स्कूल में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन

प्रखंड अंतर्गत मानव भारती हेरिटेज स्कूल में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

चांद. प्रखंड अंतर्गत मानव भारती हेरिटेज स्कूल में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता विद्यालय के सचिव धनंजय पांडे ने की. संचालन छात्र-छात्राओं ने किया. इस अवसर पर विद्यालय में कार्य करने वाले सभी श्रमिकों को सम्मानित किया गया. समारोह का विधिवत उद्घाटन दीप जलाकर श्रमिक जबबार अंसारी, दुर्गा सिंह, शंकर सिंह, ललन सिंह ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय परिवार द्वारा सभी श्रमिकों ड्राइवर, खलासी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाई कर्मियों आदि को तोहफा देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा श्रम के महत्व को दर्शाते हुए गीत, नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति की गयी. समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार पांडेय ने बताया कि श्रमिक किसी भी संस्थान तथा देश के मुख्य स्तंभ होते हैं. इनके प्रयास परिश्रम से उत्पादन बढ़ता है. श्रमिकों के सम्मान से ही समाज, संस्थान या देश की प्रगति निर्भर है. समारोह को प्रशासक विवेक पांडे, उप प्राचार्य गोविंद प्रसाद आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रमिक के महत्व को बताये. मौके पर जैबुन बीबी, सावित्री देवी, निशा खातून, प्रदीप, नंदु यादव, गुड्डू कुमार, गौरी, सुनीता देवी, अख्तर आलम सहित सभी विद्यालय में काम करने वाले श्रमिक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >