कुदरा की सर्विस सड़क पर रोज जाम, एक ही लेन से दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही ; राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान

कुदरा नगर पंचायत की सर्विस सड़क पर हर दिन लगने वाले जाम से स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान हैं। एक ही लेन से वाहनों के आवागमन से बढ़ रही है समस्या।

Kaimur News : कैमूर जिले के कुदरा नगर पंचायत मुख्यालय की सर्विस सड़क पर जाम लगना रोज की समस्या बन गयी है. एक ही लेन से दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही होने के कारण सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और आए दिन जाम की स्थिति बनती है. इससे राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहन और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

एक लेन पर दोनों तरफ के वाहनों का दबाव

दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के निर्माण के दौरान दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से एनएचएआई की ओर से सड़क के दोनों किनारों पर सर्विस रोड का निर्माण कराया गया था. लेकिन वर्तमान में दक्षिणी लेन से ही अधिकांश वाहनों की आवाजाही होती है. एक ही लेन पर दोनों दिशाओं के वाहनों के चलने से यातायात का दबाव बढ़ जाता है और जाम लग जाता है.

अंडरपास के पास भी बढ़ती है परेशानी

रेलवे स्टेशन के पास शहर में प्रवेश के लिए बने एकमात्र अंडरपास से दोनों दिशाओं के वाहनों की आवाजाही होती है. इसके कारण सर्विस सड़क पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहती है. खासकर व्यस्त समय में वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है.

अलग-अलग लेन में आवाजाही से मिल सकती है राहत

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एक सर्विस लेन से वाहनों के आने और दूसरी लेन से वाहनों के जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाये, तो रोज लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है. लोगों ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और दोनों सर्विस लेन का व्यवस्थित तरीके से इस्तेमाल कराने की मांग की है.

सर्विस सड़क लगी जाम | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतेंद्र सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >