Kaimur News : कुदरा से करहगर जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील

प्रखंड के लालापुर से डेहरा होते करहगर तक जाने वाली ग्रामीण सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है. इससे वाहनों के हमेशा दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है.

कुदरा. प्रखंड के लालापुर से डेहरा होते करहगर तक जाने वाली ग्रामीण सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है. इससे वाहनों के हमेशा दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है. सड़क के जर्जर होने से बड़े वाहनों का सड़क से आवागमन काफी नाम मात्र का रह गया है, जबकि छोटे वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सड़क से हिचकोले लेते गुजरते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुदरा के व्यावसायिक बाजार लालापुर के पास से नेवरास नहर सहित डीहरा गांव तक सड़क पूरी तरह टूट चुकी है. दरअसल, यह सड़क कैमूर व रोहतास के दर्जनों गांवों को जोड़ती है. डीहरा गांव के पास बने कुदरा नदी पर पुल के माध्यम से रोहतास जिला के दर्जनों गांवों के लोगों का कुदरा बाजार आना जाना होता है. इसी सड़क से कैमूर व रोहतास के सैकड़ों गांवों के हजारों किसानों का अनाज कुदरा के लालापुर व्यावसायिक बाजार में आता है. लेकिन अब यह सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है, जिससे सड़क से बड़े वाहनों का गुजरना खतरे को दावत देना है. वहीं, स्कूली वाहनें जान जोखिम में डालकर बच्चों को उनके विद्यालय ले जाते हैं. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के टूट जाने से इस सड़क पर चलने वाले यात्री वाहन भी बंद होने के कगार पर हैं, जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के बदहाल होने के कारण स्कूल बसों का भी आना जाना कम हो गया है, जिससे क्षेत्र के बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. इसे लेकर स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से सड़क की जल्द ही मरम्मत कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >