कैमूर में खरवार समाज ने मनायी वन देवी पूजा, संस्कृति और एकजुटता मजबूत करने का लिया संकल्प

नुआंव के बड्डा गांव में खरवार समाज ने खरवार बाहरवार पूजा का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने संस्कृति को मजबूत करने और एकजुटता पर जोर दिया।

Kaimur News : ग्राम पंचायत अकोल्ही के बड्डा गांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में रविवार को खरवार समाज की ओर से खरवार बाहरवार यानी वन देवी पूजा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया. पूजा के दौरान समाज की आस्था, परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई.

गांव-गांव हो खरवार बाहरवार पूजा

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विकास खरवार ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष पिंटू खरवार ने किया. जिला अध्यक्ष मनोज सिंह खरवार ने कहा कि खरवार बाहरवार पूजा समाज की आस्था और परंपरा से जुड़ी है. इसे पंचायत और गांव स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि समाज की संस्कृति और परंपराएं मजबूत बनी रहें.

गांव स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

जिला महासचिव सह प्रवक्ता अमित कुमार खरवार उर्फ कुश कुमार ने कहा कि संगठन का विस्तार गांव स्तर तक करना प्राथमिकता है. उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की. साथ ही आगामी पंचायत चुनाव में समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया.

समस्या होने पर संगठन को दें सूचना

मुख्य अतिथि गौतम खरवार ने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की परेशानी होने पर इसकी जानकारी प्रखंड, जिला या प्रदेश कमेटी को दी जाए. संगठन की ओर से समस्या के समाधान के लिए हरसंभव पहल की जाएगी.

कार्यक्रम में जिला सचिव रवि प्रकाश खरवार, जिला प्रभारी अरविंद कुमार खरवार, रामगढ़ अध्यक्ष राहुल खरवार, दुर्गावती अध्यक्ष संजय खरवार, भगवानपुर अध्यक्ष अशोक खरवार सहित विभिन्न पदाधिकारी और समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय जायसवाल

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >