10% सैलरी छात्रों पर खर्च, पीपीटी-वीडियो से पढ़ाने वाले कैमूर के सुमित को मिला राजकीय शिक्षक सम्मान

कैमूर के शिक्षक सुमित कुमार को नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण के लिए पटना में राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया. जानिए उनकी उपलब्धियों के बारे में.

कैमूर के शिक्षक सुमित कुमार को पटना में राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है. उन्हें नवाचार, तकनीक आधारित शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शनिवार को आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उन्हें स्मृति चिह्न, प्रशस्ति-पत्र, अंगवस्त्र और चेक प्रदान किया.

समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि रहे. उप मुख्यमंत्री विजेन्द्र यादव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री शीला मंडल, बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, कैमूर के पूर्व जिलाधिकारी एवं वर्तमान निदेशक माध्यमिक शिक्षा नितिन कुमार सिंह समेत शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र के कई अधिकारी मौजूद रहे.

कैमूर की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

सुमित के शैक्षणिक नवाचारों की हुई विशेष सराहना

इधर सम्मान समारोह में सुमित कुमार के शैक्षणिक नवाचारों की विशेष रूप से सराहना की गयी. वे विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय गतिविधि आधारित, तकनीक-सम्मत और अनुभवात्मक शिक्षण को बढ़ावा देते हैं. जटिल विषयों को सरल एवं रोचक बनाने के लिए पीपीटी आधारित शैक्षणिक वीडियो, डिजिटल संसाधन और विभिन्न शिक्षण-सहायक सामग्री का उपयोग करते हैं.

उन्होंने विद्यार्थियों में रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग को भी प्रभावी ढंग से लागू किया गया है. विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए भी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाती हैं.

खास बात यह है कि सुमित कुमार अपने वेतन का करीब 10 प्रतिशत हिस्सा बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों और आवश्यक संसाधनों पर खर्च करते हैं. सम्मान मिलने पर उन्होंने इसे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा.

यह भी पढ़ें : भभुआ समाहरणालय पर शिक्षकों ने दिया धरना, समान काम-समान वेतन व पुरानी पेंशन मांग लेकर नारेबाजी की

टीचर्स-डे पर कटोरा लेकर भीख मांग रहे शिक्षक, शिक्षा मंत्री बोले- शिक्षकों की भेष में कांग्रेस वाले कर रहे प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kr pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >