मोहनिया चेकपोस्ट पर दो हादसे: बालू लदा ट्रेलर पलटा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 5 घायल

Kaimur Road Accident: कैमूर के मोहनिया में समेकित चेकपोस्ट के पास सोमवार सुबह हुए दोहरे सड़क हादसे में बारात से लौट रहे पांच लोग घायल हो गए. सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है.

Kaimur Road Accident:(विनोद कुमार सिंह) मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित समेकित चेकपोस्ट के समीप सोमवार की अहले सुबह सड़क हादसों की श्रृंखला में पांच लोग घायल हो गए. घटना सबसे पहले बालू लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.

बारात से लौट रहे थे स्कॉर्पियो सवार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार लोग बारात से लौटकर अपने घर जा रहे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं, स्कॉर्पियो को टक्कर मारने के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराया.

पांच लोग घायल, हालत खतरे से बाहर
इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों को हल्की चोटें आईं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई.

पुलिस जांच में जुटी
बताया जाता है कि घायल सभी लोग दुर्गावती थाना क्षेत्र के खड़ासरा गांव के निवासी हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Also Read: आरा समाहरणालय परिसर में सफाई व्यवस्था बदहाल, चारो तरफ कचरे का अंबार, गंदगी से लोग परेशान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >