कैमूर में पुलिस का एक्शन, 44 गिरफ्तार. 86 लीटर शराब बरामद, वाहन जांच में वसूला 3.58 लाख का जुर्माना

कैमूर जिले में पुलिस ने अपराध और शराब के खिलाफ सघन छापेमारी की है. इस अभियान में कुल 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 86 लीटर शराब जब्त की गई और 44 वाहनों पर 3.58 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

प्रतिनिधि, भभुआ. कैमूर जिले में अपराध और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को सभी थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी की गई. पुलिस की कार्रवाई में कुल 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें शराब सेवन के मामले में 32, शराब कांड में पांच, वारंट के पांच, हत्या के प्रयास के एक और चोरी के मामले में एक आरोपी शामिल है.

शराब के साथ 44 लोगों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस की ओर से जारी खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार अभियान के दौरान शराब से जुड़े मामलों में सबसे अधिक गिरफ्तारियां हुईं. शराब सेवन के मामले में 32 लोगों को पकड़ा गया. वहीं शराब कांड में पांच और वारंट के मामलों में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई. हत्या के प्रयास और चोरी के एक-एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया.

86 लीटर शराब बरामद

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 86 लीटर शराब बरामद की. इसमें 62.60 लीटर देशी शराब और 23.40 लीटर विदेशी शराब शामिल है. पुलिस ने शराब के साथ एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद की है.

289 वाहनों की जांच, 44 पर जुर्माना

कैमूर जिले में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. इस दौरान पुलिस टीमों ने कुल 289 वाहनों की जांच की. नियमों का उल्लंघन करने वाले 44 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया. पुलिस के अनुसार जुर्माने के रूप में कुल 3 लाख 58 हजार 500 रुपये की राशि वसूल की गई.

दुर्गावती पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के दो आरोपियों को पकड़ा

दुर्गावती थाना पुलिस ने उत्पाद अधिनियम से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार कांड संख्या 288/26 में चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अनिल कुमार, पिता फेकु बिंद को गिरफ्तार किया गया.

धनबाद निवासी आरोपी भी गिरफ्तार

वहीं कांड संख्या 289/26 में धनबाद जिले के प्योरा पोखरा थाना क्षेत्र निवासी चांद, पिता असलम को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

अपराध और शराब के खिलाफ अभियान जारी

कैमूर पुलिस की ओर से जिले में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार की कार्रवाई में गिरफ्तारी, शराब बरामदगी और वाहन जांच के आंकड़े सामने आए हैं. पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है.

ALSO READ : गया जी : डुमरिया में वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक बरामद, झारखंड में दर्ज था केस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनोद कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >