Kaimur Crime News : कैमूर पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 16 जुलाई को सभी थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान विभिन्न मामलों में 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही मादक पदार्थ, शराब और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं. वाहन जांच अभियान में 233 वाहनों से 3.28 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.
Kaimur News : अलग-अलग मामलों में 41 लोगों की गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 41 आरोपित गिरफ्तार किए गए. इनमें 22 शराब के सेवन, 12 वारंट, 2 हत्या के प्रयास, 2 शराब कांड, 1 अपहरण, 1 एनडीपीएस एक्ट और 1 अन्य शराब सेवन कांड से जुड़े आरोपित शामिल हैं.
हेरोइन, शराब और दो बाइक बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 37.50 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ, 12.8 लीटर देशी शराब, 3.780 लीटर विदेशी शराब तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की. बरामद सामान को जब्त कर संबंधित मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
वाहन जांच में 3.28 लाख रुपये का जुर्माना
जिलेभर में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 233 वाहनों की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 3 लाख 28 हजार रुपये का जुर्माना वसूला. अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी गई.
अभियान रहेगा लगातार जारी
कैमूर पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधियों, शराब तस्करों और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है.
