कैमूर: मोहनिया में सड़क किनारे लावारिस ट्रॉली बैग मिला, अंदर लाश की आशंका से पहुंची पुलिस, फिर खुला राज

कैमूर के मोहनिया में सड़क किनारे लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों को लाश होने का शक था, लेकिन पुलिस जांच में बैग पूरी तरह खाली निकला।

Kaimur News : स्थानीय नगर क्षेत्र में अनुमंडल मुख्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह सड़क किनारे लावारिस हालत में ट्रॉली बैग मिलने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. बैग देखकर मौके पर जुटे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ लोगों ने बैग के अंदर लाश होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी.

सड़क किनारे पड़ा मिला लावारिस ट्रॉली बैग

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे एक लावारिस ट्रॉली बैग पड़ा हुआ दिखाई दिया. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई. बैग को लेकर आशंका बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पहुंची डायल-112 की टीम

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सावधानीपूर्वक ट्रॉली बैग की जांच शुरू की. बैग को देखकर लोगों में बनी आशंका के बीच पुलिस ने उसे खोलकर स्थिति स्पष्ट करने की कार्रवाई की.

बैग खुला तो अंदर कुछ भी नहीं मिला

पुलिस द्वारा ट्रॉली बैग खोलकर देखा गया तो वह पूरी तरह खाली मिला. बैग के अंदर किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं थी. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और लाश होने की आशंका भी दूर हो गई.

डायल-112 टीम ने की बैग की जांच

डायल-112 के पीटीसी बीर बहादुर ने बताया कि सड़क किनारे लावारिस हालत में ट्रॉली बैग पड़े होने की सूचना मिली थी. सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और बैग को खोलकर जांच की गई. जांच के दौरान उसके अंदर कुछ भी नहीं मिला.

गया जी : फेकनी देवी हत्याकांड में पति मनोज बिंद नामजद, बेटे के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >