kaimur News. शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी की आराधना में जुटे श्रद्धालु

kaimur News. भभुआ सदर. बिहार में कैमूर जिला धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी समृद्ध है. यहां कई प्रसिद्ध देवी-देवताओं के मंदिर हैं. इसमें प्रमुख रूप से आदि शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर है, जहां गर्मी के मौसम में सुबह छह बजे आरती होती है.

kaimur News. भभुआ सदर. बिहार में कैमूर जिला धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी समृद्ध है. यहां कई प्रसिद्ध देवी-देवताओं के मंदिर हैं. इसमें प्रमुख रूप से आदि शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर है, जहां गर्मी के मौसम में सुबह छह बजे आरती होती है. मंदिर के मुख्य पुजारी उमेश प्रसाद मिश्र के अनुसार, गुरुवार की सुबह छह बजे मंदिर खुलने के बाद साफ-सफाई करायी गयी. इसके बाद 6.30 बजे घंटे-घड़ियाल व आरती के साथ माता का भोग लगाया गया व आराधना की गयी. इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु आरती में उपस्थित रहे. गुरुवार को मंदिर में स्थापित पंचमुखी शिवलिंग की भी पूजा और आरती हुई. शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर में तांडुलम मंदिर का मुख्य प्रसाद है. 

यहां ऋतुओं के अनुसार होती है पूजा-आरती

मुख्य पुजारी के अनुसार, ग्रीष्म ऋतु में सुबह 6.30 बजे आरती के बाद अपराह्न 11.30 बजे और संध्या 6.30 बजे आरती होती है, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं. माता मुंडेश्वरी मंदिर धार्मिक न्यास के सचिव गोपाल जी प्रसाद ने बताया कि ऋतुओं के अनुसार मंदिर में पूजा और आरती का समय तय किया जाता है. भगवानपुर के पवरा पहाड़ी पर स्थित माता का मंदिर अति प्राचीन और सुविख्यात है. हर साल शारदीय और चैत्र नवरात्र में यहां लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए माता मुंडेश्वरी के मंदिर में आते हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: GAURI SHANKAR RAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >