Kaimur News: बिजली तार की चपेट में आने से झुलसी महिला, मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती

Kaimur News: कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव में घर का काम करने के दौरान टूटे बिजली तार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई. परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

Kaimur News (विनोद कुमार सिंह): कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव में मंगलवार को घर का काम करने के दौरान एक महिला बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई. घायल महिला की पहचान भरखर गांव निवासी राजन कुमार की पत्नी आचल देवी के रूप में हुई है.

टूटकर गिरा बिजली का तार

बताया जाता है कि आचल देवी घर में काम कर रही थी और दरवाजा बंद कर रही थी. इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल में कराया गया भर्ती

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया.

Also Read: Kaimur News: एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >