Kaimur News : कैमूर में बेहिसाब गर्मी का 'रौद्र रूप', आज 44 डिग्री पार जायेगा पारा

Kaimur News : कैमूर जिले में पिछले दो हफ्तों से जारी मौसम का उतार-चढ़ाव अब थम गया है और गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है. पिछले एक सप्ताह से जिलेवासी बेहिसाब तपिश झेल रहे हैं और आज शनिवार को भी इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है

Kaimur News :अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में पिछले दो हफ्तों से जारी मौसम का उतार-चढ़ाव अब थम गया है और गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है. पिछले एक सप्ताह से जिलेवासी बेहिसाब तपिश झेल रहे हैं और आज शनिवार को भी इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज धूप के तेवर और तल्ख होंगे, जिससे पारा रिकॉर्ड 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है. सुबह से ही तेज धूप के साथ उमस का टॉर्चर शुरू हो जाएगा, जिससे लोगों का हाल बेहाल होने वाला है.

अगले 5 दिन भारी, मौसम विभाग का ‘रेड अलर्ट’

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज से अगले पांच दिनों तक जिले में गर्मी और उमस का यह रौद्र रूप जारी रहेगा. शनिवार को पुरवा हवा चलने और हवा में आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 73 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस का स्तर बेहद बढ़ जाएगा, जिससे पंखे-कूलर भी बेअसर साबित हो सकते हैं.

कैसा रहेगा आज तापमान का मिजाज?

अधिकतम तापमान: लगभग 41 से 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

न्यूनतम तापमान: 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है.

आसमान और हवा की स्थिति: सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि, दिन में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व से पश्चिम की ओर गर्म हवाएं (लू) चलने की संभावना है.

बाहर निकलने से पहले बरतें ये सावधानियां

आज धूप, उमस और हीटवेव (लू) का घातक कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. इसलिए बेहद जरूरी काम होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलें. अगर बाहर जाना ही पड़े, तो धूप से बचाव के लिए अपने साथ हेलमेट, गमछा, टोपी या छाता जरूर रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें.

मौसम एक्सपर्ट की सलाह: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें. सूती कपड़े पहनें और ओआरएस (ORS) या नींबू पानी का सेवन करते रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >