स्कॉर्पियो सवारों ने पिकअप रोककर छीनी दो गायें, चालक से मारपीट का आरोप

Kaimur News: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर धनेछा गांव के सामने पिकअप से ले जाई जा रही दो गायों को छीनने, मारपीट करने और दस हजार रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर वाराणसी (यूपी) निवासी प्रांजल यादव ने थाने में आवेदन दिया है. आरोप बारे गांव निवासी सूरज सिंह और उसके दो-तीन साथियों पर लगा है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.

Kaimur News (दुर्गावती से सच्चिदानंद सिंह की रिपोर्ट ) :
थाना क्षेत्र में रविवार को मारपीट कर रंगदारी मांगने व पिकअप से लाई जा रही दो गायों को छीनने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में वाराणसी (यूपी) जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भुल्लनपुर गांव निवासी अमरनाथ यादव के पुत्र प्रांजल यादव ने स्थानीय पुलिस को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने दिए गए आवेदन में कहा है कि वह अपने घर से दो गायों को पिकअप वाहन में लोड कर दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछिया गांव के लिए चला था. यह दोनों गायें बिछिया गांव निवासी शिवनारायण बिन्द के घर पहुंचाई जानी थीं.

मारपीट कर छीनीं गायें और नकदी

पीड़ित के अनुसार, रविवार दिन के करीब तीन बजे जब वह एनएच-19 के रास्ते गुजर रहा था, तभी धनेछा गांव के सामने भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव निवासी सूरज सिंह अपने दो से तीन अज्ञात साथियों के साथ सफेद रंग की स्कॉर्पियो से पहुंचा. स्कॉर्पियो सवार लोगों ने पिकअप को रोक लिया और उसमें लदी गायों को नीचे उतारने के लिए कहने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने प्रांजल यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट से डरकर पीड़ित ने अपनी दोनों गायें नीचे उतार दीं. इसके बाद आरोपियों ने पैसों की मांग की, जिस पर पीड़ित ने उनके मांगने के अनुसार दस हजार रुपये भी दे दिए.

गायों को अपनी पिकअप में लादकर मोहनिया की तरफ भागे आरोपी, FIR दर्ज

पैसे और गायें छीनने के बाद पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला. इसके बाद आरोपी दोनों गायों को अपने पिकअप वाहन में लोड कर मोहनिया की तरफ चले गए. इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर दुर्गावती के एसएचओ गिरीश कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित चालक द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस घटना की जांचोपरांत आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की विस्तृत तहकीकात में जुट गई है.

Also Read : पटना से आई टीम ने की नवनिर्मित विद्यालय भवनों की जांच, छत तोड़कर दोबारा बनाने का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >