Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : बाजार में मांग की कमी के बावजूद कैमूर जिले में सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. बुधवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 2,470 रुपये और चांदी में 5,200 रुपये प्रति किलो की भारी बढ़त दर्ज की गई है. इससे पहले पिछले सप्ताह के गुरुवार को सोने में 3,438 रुपये, बुधवार को 1,790 रुपये और शुक्रवार को 609 रुपये की गिरावट देखी गई थी. पिछले एक सप्ताह से स्थिर चल रही चांदी की कीमतों में भी आज अचानक बड़ी तेजी आई है. स्वर्ण व्यवसायी अमित सेठ के अनुसार, वैश्विक स्तर पर युद्ध की स्थितियां खत्म होने और घरेलू बाजार में लग्न (शादी-विवाह का सीजन) शुरू होने की वजह से कीमती धातुओं के दामों में यह उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. आने वाले दिनों में यह तेजी और बढ़ सकती है.
कैमूर में आज सोने और चांदी का ताजा भाव
धातु/ज्वेलरी प्रकार आज का संभावित भाव एक दिन पहले का भाव
24 कैरेट सोना ₹1,51,690 (प्रति 10 ग्राम) ₹1,49,220 (प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट सोना ₹1,36,590 (प्रति 10 ग्राम)
18 कैरेट सोना ₹1,16,000 (प्रति 10 ग्राम)
चांदी ₹2,59,900 से ₹2,65,100 (प्रति किलो)
चांदी के जेवर ₹2,000 (प्रति 10 ग्राम) मेकिंग चार्ज अलग
चांदी के बर्तन ₹2,200 (प्रति 10 ग्राम) मेकिंग चार्ज अलग
नींबू-मिर्ची के तीखे हुए तेवर
दूसरी ओर, कैमूर जिले में बाहर से आने वाले आलू और प्याज की कीमतों में चल रही तेजी अब थमती नजर आ रही है. आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि कुछ दिनों से बाहरी सब्जियों के दाम बढ़े हुए थे, लेकिन अब आवक सुधरने से हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं. हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गर्मी और बढ़ी तथा रांची व वाराणसी से सब्जियों की आवक शुरू हुई, तो हरी सब्जियां दोबारा महंगी हो सकती हैं. फिलहाल बाजार में लहसुन, हरी मिर्च और नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं. बाजार में नींबू ₹20 जोड़ी, हरी मिर्च ₹80 से ₹100 प्रति किलो और हरा धनिया ₹250 प्रति किलो तक बिक रहा है.
मंडी और खुदरा बाजार की रेट लिस्ट
सब्जियों का भाव
आलू (मंडी रेट):₹700 से ₹840
प्याज (मंडी रेट): ₹1,480 से ₹1,660 (आने वाले दिनों में इसके रेट और गिरने की संभावना है)
आलू (खुदरा बाजार): ₹1,200 से ₹1,800
प्याज (खुदरा बाजार): ₹1,400 से ₹1,800
टमाटर: ₹1,000 से ₹2,000
लहसुन: ₹800 से ₹1,000 (गुणवत्ता के आधार पर अभी भी ₹40 से ₹50 की तेजी बरकरार है)
अनाज, दालें और तिलहन का भाव
गेहूं: ₹2,200 से ₹2,500
धान (सामान्य): ₹1,800 से ₹1,2100
चना: ₹4,800 से ₹5,400
मसूर दाल: ₹5,500 से ₹6,200
अरहर दाल: ₹6,500 से ₹7,500
सरसों (तिलहन): ₹5,000 से ₹5,800
