Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले के मुख्य चिकित्सा केंद्र, भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है . अस्पताल प्रबंधन की ओर से आज 30 जून, दिन मंगलवार के लिए ओपीडी का नया ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. भीषण गर्मी और उमस के इस मौसम में मरीजों को अस्पताल आकर डॉक्टरों के इंतजार में परेशान न होना पड़े, इसके लिए सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता का समय तय कर दिया गया है.
सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी ओपीडी
सदर अस्पताल प्रशासन के अनुसार, आज मंगलवार को ओपीडी सेवा सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे तक निर्बाध रूप से जारी रहेगी. इस दौरान अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ और सर्जन मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे. मरीजों की सुविधा के लिए आज उपलब्ध रहने वाले डॉक्टरों की सूची नीचे विभागवार दी जा रही है:
विशेषज्ञ डॉक्टरों की पूरी सूची, ड्यूटी रोस्टर
विभाग-विशेषज्ञता डॉक्टर का नाम
ऑर्थोपेडिक सर्जन (हड्डी रोग) डॉ रंजन कुमार प्रकाश
चर्म रोग विशेषज्ञ (स्किन) डॉ संतोष कुमार सिंह
नेत्र रोग विशेषज्ञ (आंख) डॉ रवि रंजन प्रकाश
जेनरल सर्जन डॉ धनन्जय कुमार सिन्हा
दंत रोग विशेषज्ञ (दांत) डॉ अविनाश बहादुर
आयुष चिकित्सक डॉ सुशील कुमार झा
महिला मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था
सदर अस्पताल में आज महिला मरीजों और गर्भवती महिलाओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्त्री रोग विभाग में विशेष तैयारी की गई है. ओपीडी समय के दौरान आज तीन-तीन महिला रोग विशेषज्ञ अस्पताल में मौजूद रहेंगी
डॉ मनीषा नारायण (स्त्री रोग विशेषज्ञ)
डॉ अदिति सुकन्या (स्त्री रोग विशेषज्ञ)
डॉ ममता गुप्ता (स्त्री रोग विशेषज्ञ)
अस्पताल प्रशासन की सलाह: गर्मी और उमस को देखते हुए अस्पताल आने वाले मरीज और उनके परिजन अपने साथ पीने के पानी की बोतल अवश्य रखें . साथ ही, ओपीडी पर्चा काउंटर पर होने वाली भीड़ से बचने के लिए समय से अस्पताल पहुंचने का प्रयास करें .
