Kaimur News. कैमूर में सोने के दाम में बढ़त, चांदी में गिरावट, नींबू व मिर्ची की कीमत में तेजी

Kaimur News. भभुआ सदर. मांग में कमी के बावजूद कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है. गुरुवार को सोने के भाव में 180 रुपये की बढ़त और चांदी में 1100 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी. इसके पूर्व बुधवार को सोने के भाव में तीन हजार रुपये की कमी आयी थी, जबकि उससे पहले भी लगातार गिरावट दर्ज की गयी थी.

Kaimur News. भभुआ सदर. मांग में कमी के बावजूद कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है. गुरुवार को सोने के भाव में 180 रुपये की बढ़त और चांदी में 1100 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी. इसके पूर्व बुधवार को सोने के भाव में तीन हजार रुपये की कमी आयी थी, जबकि उससे पहले भी लगातार गिरावट दर्ज की गयी थी. चांदी का भाव पिछले एक सप्ताह से स्थिर बना हुआ था, लेकिन अब इसमें बदलाव देखा जा रहा है. 24 कैरेट सोना लगभग 1,51,510 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,36,590 रुपये और 18 कैरेट 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहने की संभावना है. चांदी 2,65,100 से 2,64,900 रुपये प्रति किलो के बीच है. स्वर्ण व्यवसायी अमित सेठ के अनुसार, युद्ध समाप्ति और लग्न सीजन शुरू होने से दामों में आगे भी उतार-चढ़ाव संभव है. सब्जी बाजार में आलू 700 से 840 रुपये प्रति क्विंटल और प्याज 1480 से 1660 रुपये प्रति क्विंटल रहा. लहसुन में तेजी थमती दिख रही है, लेकिन गुणवत्ता के अनुसार भाव अभी भी 800 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल है. गेहूं 2200–2500, धान 1800–2100, चना 4800–5400, मसूर 5500–6200, अरहर 6500–7500 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है. सरसों 5000–5800 रुपये क्विंटल बिक रहा है. सब्जियों में आलू 1200–1800, प्याज 1400–1800 और टमाटर 1000–2000 रुपये प्रति क्विंटल है. आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राइन ने बताया कि बाजार में केवल लहसुन, हरी मिर्च और नींबू में तेजी है. नींबू 20 रुपये जोड़ी, हरी मिर्च 80 से 100 रुपये किलो और हरा धनिया लगभग 250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: GAURI SHANKAR RAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >