Kaimur News (रंजय जायसवाल) : पंचायत चुनाव में दिव्यांगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार की दोपहर दिव्यांग जन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष राम सुधाकर तिवारी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों की एक बैठक हुई. इस बैठक में लोगों द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पंचायत चुनाव में दिव्यांगों को आरक्षण देने की मांग की गई. सीएम को दिए गए पत्र में कहा गया है कि पंचायत चुनाव में दिव्यांग समाज की भागीदारी बेहद कम है, जबकि वे समाज के हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे में पंचायत प्रतिनिधित्व में भी उन्हें उचित अवसर मिलना चाहिए.
वर्ष 2026 के पंचायत चुनाव में 5 प्रतिशत आरक्षण की मांग
समिति के सदस्यों ने बताया कि जिले के विभिन्न दिव्यांग जनों की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पंचायत चुनाव में दिव्यांगों के लिए कम से कम पांच प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए. उनका कहना है कि आरक्षण मिलने से दिव्यांग समाज राजनीतिक और सामाजिक रूप से और अधिक सशक्त होगा. ज्ञापन में सरकार से मांग की गई है कि वर्ष 2026 के पंचायत चुनाव से पहले दिव्यांगों के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू की जाए. समिति ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी.
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर जीउत साह, मकसूद अंसारी, गजेंद्र बैठा, मुन्ना हाशमी, आर मोहमद अंसारी, नूर जहा बेगम, रमदसिया देवी, रीता देवी, सोनम देवी और भोलू पांडेय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे.
Also Read:
