Kaimur News. कैमूर में बादलों की आवाजाही के बावजूद गर्मी से राहत नहीं, पारा पहुंचेगा 40 डिग्री

Kaimur News. भभुआ सदर. कैमूर जिले में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी के बाद अब भारी उमस ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से जिले में गर्मी और उमस चरम पर बनी हुई है.

Kaimur News. भभुआ सदर. कैमूर जिले में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी के बाद अब भारी उमस ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से जिले में गर्मी और उमस चरम पर बनी हुई है. गुरुवार को भी इसी स्थिति के बने रहने की संभावना है. दिनभर आंशिक बादल और तेज धूप के बीच उमस लोगों को परेशान करेगी. हालांकि, बीच-बीच में हल्के बादलों से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के अंत तक इसी प्रकार की गर्मी बनी रहने की संभावना है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पुरवा हवा के लगातार चलने और आर्द्रता 57 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस बनी रहेगी. अनुमानित अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28–30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हवा की गति पांच से आठ किमी प्रति घंटे पूरब से पश्चिम की ओर रह सकती है. सुबह और शाम आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन दिन में 10 बजे के बाद धूप से राहत नहीं मिलेगी. ऐसे में लोगों को घर से निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. धूप से बचाव के लिए हेलमेट, गमछा, टोपी या छाता लेकर निकलना उचित होगा. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gauri Shankar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >