कैमूर में पत्नी के साथ तिलक में जा रहे शख्स की सड़क हादसे में मौत, महिला की हालत गंभीर

सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामल कैमूर के चांद से है.

Kaimur News: (चांद से बिरजू प्रसाद) शहर में सड़क हादसे के मामले बढ़ते जा रहे हैं. एक बार फिर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामल कैमूर के चांद से है. मृतक की पहचान प्रखंड के बघइला निवासी सिया राम राम (पिता बहादुर राम) के रुप में हुआ है.

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार सिया राम राम अपनी पत्नी चिंता देवी के साथ तिलक में रिश्तेदारी खरीगावां बाइक से जा रहे थे. केकड़ा गांव के समीप अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

उनके परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा. दुर्घटना में सियाराम राम की मौत हो जाने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.

Also Read: ‘मगध IG इस्तीफा दो’ गयाजी में बढ़ते अपराध को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >