कैमूर: कर्मनाशा ग्रिड में मेंटेनेंस बढ़ा, गुरुवार को भी बिजली आपूर्ति रहेगी ठप

Kaimur News: कैमूर जिले के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कर्मनाशा में वीसीबी और एबी स्विच के प्रतिस्थापन (बदलने) सहित अन्य जरूरी मेंटेनेंस कार्यों के चलते गुरुवार को भी सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी.

Kaimur News: कैमूर जिले के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कर्मनाशा में वीसीबी, एबी स्विच के प्रतिस्थापन तथा अन्य आवश्यक अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य के कारण गुरुवार को भी प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कर्मनाशा, भेरिया एवं खजुरा फीडर से जुड़े 34 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. दरअसल, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कर्मनाशा में मेंटेनेंस का कार्य होने से मंगलवार एवं बुधवार से ही सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित है. विद्युत अधिकारियों द्वारा पहले दो दिन तक मेंटेनेंस कार्य होने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद रहने को कहा गया था, लेकिन मेंटेनेंस का कार्य अभी तक पूरा नहीं होने से गुरुवार को भी बिजली आपूर्ति सात घंटे बाधित रहेगी.

खजुरा फीडर के 16 गांवों में गहराएगा संकट

खजुरा फीडर से जुड़े 16 गांव इस बिजली कटौती से मुख्य रूप से प्रभावित रहेंगे. खजुरा फीडर के अंतर्गत आने वाले इन गांवों में खजुरा, खजुरा बाजार, सरैया, सखेलीपुर, धनसराय, भगवानपुर, धरहर, कानपुर, पिपरी, भानपुर, बङूरी, बिलखुरी, छज्जूपुर, बसावनपुर, नियाजपुर और केशवपुर गांव शामिल हैं. इन इलाकों में लगातार हो रही कटौती से घरेलू कामकाज के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं और दुकानदारों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

भेरिया और कर्मनाशा फीडर में भी छाया रहेगा अंधेरा

दूसरी ओर, भेरिया फीडर से जुड़े कुल 17 ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत संकट गहराया रहेगा. इस फीडर के तहत चिपली, कुल्हड़िया, महमूदगंज, धनेछा, भदैनी, कुङारी, मछलहटा, मनीपुर, सूढिया, हरपुर पोखरा, सोहपुर, बढारी, मथुरा, रघुनाथपुर, सगरा, रूईया और भेरियां गांव शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, कर्मनाशा फीडर से केवल कर्मनाशा बाजार को ही विद्युत आपूर्ति होती है, इसलिए तकनीकी कार्य के चलते कर्मनाशा बाजार की लाइन भी इस सात घंटे की अवधि के दौरान पूरी तरह से बाधित रहेगी.

अधिकारियों ने खेद जताते हुए पानी स्टोर करने को कहा

बिजली विभाग के रौनक कुमार कश्यप ने बताया कि गुरुवार को भी खजुरा, बेरिया एवं कर्मनाशा फीडर से जुड़े गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने कहा कि इस अपरिहार्य कटौती से होने वाली असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है. उमस और गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने स्थानीय उपभोक्ताओं से विशेष अनुरोध किया है कि वे बिजली कटने के समय से पहले ही अपने घरों में पेयजल एवं अन्य दैनिक उपयोग के पानी की समुचित व्यवस्था और भंडारण कर लें.

Also Read: सीएम सम्राट और नीतीश कुमार के खिलाफ किया था आपत्तिजनक टिप्पणी, अब पुलिस ने कैमूर से दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mainuudin sah

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >