Kaimur News : कैमूर सर्राफा बाजार में भारी गिरावट, सोना ₹4,000 प्रति 10 ग्राम तक हुआ सस्ता, अनाज स्थिर

Kaimur News बाजार में मांग की कमी के बावजूद कैमूर जिले में सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है. सर्राफा बाजार में जहां रविवार को सोने की कीमतों में तीन हजार रुपये की बड़ी बढ़त देखी गयी थी, वहीं आज सोमवार को पीली धातु (सोने) में सीधे चार हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट दर्ज की जा रही है.

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : बाजार में मांग की कमी के बावजूद कैमूर जिले में सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है. सर्राफा बाजार में जहां रविवार को सोने की कीमतों में तीन हजार रुपये की बड़ी बढ़त देखी गयी थी, वहीं आज सोमवार को पीली धातु (सोने) में सीधे चार हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. दूसरी ओर, चांदी का भाव पिछले एक सप्ताह से लगातार स्थिर बना हुआ है. स्वर्ण व्यवसायी अमित सेठ के अनुसार, वैश्विक और स्थानीय बाजारों के समीकरणों के चलते सोने-चांदी के दामों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 

कैमूर में आज का सर्राफा बाजार भाव  

धातु /आभूषण की श्रेणी आज का संभावित भाव (सोमवार) बीते कल का भाव (रविवार) 

24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) ₹1,52,200 ₹1,56,200

22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) ₹1,38,700

18 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) ₹1,16,000

चांदी (प्रति किलोग्राम) ₹2,67,000 से ₹2,85,000 तक (स्थिर) 

चांदी के जेवर (प्रति 10 ग्राम) ₹2,000 (मेकिंग चार्ज अलग से)

चांदी के बर्तन (प्रति 10 ग्राम) ₹2,200 (मेकिंग चार्ज अलग से)

मंडी का हाल: आलू-प्याज की तेजी थमी, लेकिन लहसुन और नींबू बेहाल

इधर, कैमूर में बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले आलू और प्याज के दामों में चल रही तेजी अब थमती नजर आ रही है. आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि बाजार में फिलहाल केवल लहसुन की कीमतों में ही उछाल है, जबकि आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के रेट और गिरने की संभावना है. हालांकि, भीषण गर्मी के कारण हरी मिर्च, नींबू और हरा धनिया जैसी रोजमर्रा की चीजें आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रही हैं. फिलहाल बाजार में नींबू ₹20 का एक जोड़ा (दो पीस), हरी मिर्च ₹80 से ₹100 प्रति किलो और हरा धनिया ₹250 प्रति किलो तक बिक रहा है. मंडी अध्यक्ष के मुताबिक, कुछ दिनों से बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम ऊंचे थे, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर भाव गिर रहे हैं और हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं. हालांकि, गर्मी और बढ़ने पर जब रांची और वाराणसी से सब्जियों की आवक शुरू होगी, तो हरी सब्जियां एक बार फिर महंगी हो सकती हैं. 

भभुआ मंडी में अनाज, दाल और सब्जियों के थोक भाव:

अनाज और तिलहन (प्रति क्विंटल)

गेहूं: ₹2,200 से ₹2,500

धान (सामान्य): ₹1,800 से ₹2,100

चना दाल: ₹4,800 से ₹5,400

मसूर दाल: ₹5,500 से ₹6,200

अरहर दाल: ₹6,500 से ₹7,500

सरसों (तिलहन): ₹5,000 से ₹5,8002

मंडी में थोक सब्जियां (प्रति क्विंटल)

आलू (मंडी भाव): ₹780 से ₹940

प्याज (मंडी भाव): ₹1,480 से ₹1,660

लहसुन: ₹800 से ₹1,000 (गुणवत्ता के आधार पर ₹40 से ₹50 की बढ़त जारी)

खुदरा/सामान्य बाजार में सब्जियों के भाव (प्रति क्विंटल)

आलू: ₹1,200 से ₹1,800

प्याज: ₹1,400 से ₹1,800

टमाटर: ₹1,000 से ₹2,000 से शुरुआत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >