Kaimur News : कैमूर में सोने के दाम 1140 रुपये उछले, सब्जी मंडी में प्याज 1000 प्रति क्विंटल महंगा

Kaimur News कैमूर जिले के सर्राफा और सब्जी बाजार में इन दिनों भारी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. बाजार में बढ़ती मांग के कारण आज सोमवार को सोने की कीमतों में ₹1140 की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले के सर्राफा और सब्जी बाजार में इन दिनों भारी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. बाजार में बढ़ती मांग के कारण आज सोमवार को सोने की कीमतों में ₹1140 की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में ₹100 की मामूली गिरावट देखने को मिली है. दूसरी ओर, मंडी में बाहर से आने वाले आलू और प्याज की कीमतों में भी अचानक तेजी आ गई है, जिसने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. सोना और चांदी के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम/किलो)’रस्तोगी आभूषण भंडार’ के प्रोपराइटर और स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, बाजार में मांग के हिसाब से सोने-चांदी के दामों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

सोमवार को बाजार का हाल

24 कैरेट सोना : ₹1,46,080 प्रति 10 ग्राम (बीते दिन यह ₹1,44,100 था)

22 कैरेट सोना : ₹1,31,590 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना : ₹1,12,000 प्रति 10 ग्राम

चांदी : ₹2,71,000 प्रति किलोग्राम

चांदी के जेवर : ₹2,000 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से)

चांदी के बर्तन : ₹2,200 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से)

मंडी का हाल, आलू के भी भागेंगे रेट

आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि गर्मी और बाहरी आवक के चलते बाजार में लहसुन, हरी मिर्च और नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं. राहत की बात यह है कि कुछ दिनों से महंगी मिल रही स्थानीय हरी सब्जियां अब थोड़ी सस्ती हो रही हैं, लेकिन बारिश शुरू होते ही जब रांची और वाराणसी से सब्जियां आने लगेंगी, तो दाम फिर बढ़ सकते हैं. सोमवार को मंडी और खुदरा बाजार के भाव नीचे दिए गए हैं:

सब्जियों के दाम

प्याज (मंडी भाव): ₹1,800 से उछलकर एकाएक ₹2,800 प्रति क्विंटल पर पहुंच गया (₹1000 की भारी बढ़त)

प्याज (सामान्य आढ़त भाव) : ₹1,480 से ₹1,660 प्रति क्विंटल

आलू : ₹740 से ₹960 प्रति क्विंटल (आने वाले दिनों में इसके रेट और बढ़ने की संभावना है)

टमाटर : ₹480 से ₹660 प्रति क्विंटल

लहसुन : ₹1,000 से ₹1,200 प्रति क्विंटल (क्वालिटी के अनुसार तेजी बरकरार)

नींबू (खुदरा):₹20 की एक जोड़ी (दो पीस)

हरी मिर्च (खुदरा):₹80 से ₹100 प्रति किलो

हरा धनिया (खुदरा):₹250 से ₹300 प्रति किलो

अनाज और तिलहन के ताजा मंडी भाव

सोमवार को कैमूर की अनाज मंडी में प्रमुख फसलों और दालों के दाम स्थिर से लेकर सामान्य उतार-चढ़ाव के साथ दर्ज किए गए:

अनाज / दालें / तिलहन न्यूनतम भाव अधिकतम भाव

गेहूं 2,200 .2,500

धान (सामान्य)1,800 .2,100

चना 4,800 .5,400

मसूर5,500 .6,200

अरहर6,500 .7,500

सरसों (तिलहन)5,000 .5,800

बिजनेस टिप: अगर आप सोना खरीदने या मंडी से थोक में अनाज-सब्जी उठाने की सोच रहे हैं, तो बाजार के इस उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए रखें, क्योंकि आने वाले दिनों में बारिश शुरू होते ही कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >