Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले के बाजारों से उपभोक्ताओं के लिए मिली-जुली खबरें आ रही हैं. एक तरफ जहां पिछले दो दिनों से सोने-चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ रसोई के बजट को बिगाड़ रही सब्जियों की कीमतों में अब गिरावट का दौर शुरू हो गया है. शादियों (लग्न) का सीजन खत्म होने के बाद सर्राफा बाजार में शांति है, तो वहीं बाहरी राज्यों से आवक बढ़ने के कारण भभुआ की सब्जी मंडियों में नरमी देखी जा रही है.
🪙 सर्राफा बाजार: शादियों का सीजन खत्म, कीमतों में स्थिरता
स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, लग्न का सीजन समाप्त होने के कारण सोने-चांदी की मांग में कमी आई है. हालांकि, मामूली उतार-चढ़ाव के बाद फिलहाल रेट स्थिर हैं और अभी इसमें भारी गिरावट की उम्मीद नहीं है. शनिवार को संभावित भाव इस प्रकार रहे (मेकिंग चार्ज अलग से):
24 कैरेट सोना: ₹1,62,830 प्रति 10 ग्राम (शुक्रवार को यह ₹1,62,335 था).
22 कैरेट सोना: ₹1,40,000 प्रति 10 ग्राम.
18 कैरेट सोना: ₹1,19,000 प्रति 10 ग्राम.
चांदी : ₹2,72,000 प्रति किलोग्राम
चांदी के जेवर: ₹2,000 प्रति 10 ग्राम.
चांदी के बर्तन: ₹2,200 प्रति 10 ग्राम.
सब्जी मंडी: आलू-प्याज की तेजी पर लगा ब्रेक, हरी सब्जियां हुईं सस्ती
आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाहर से आने वाली सब्जियों के दामों में जो उछाल था, वह अब थम गया है. लहसुन की बढ़ती कीमतों पर भी लगाम लगी है, हालांकि यह अब भी ₹100 प्रति क्विंटल की बढ़त पर है. आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के दाम और गिरने की संभावना है.
मंडियों में आज का थोक भाव (प्रति क्विंटल):
आलू: ₹1,200 से ₹1,800
प्याज: ₹1,400 से ₹1,800
टमाटर: ₹1,000 से ₹2,000
अनाज, दाल और तिलहन के ताजा भाव (प्रति क्विंटल)
कैमूर की खाद्यान्न मंडी में अनाज और दालों के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं. शनिवार को बाजार में विभिन्न जिंसों के भाव इस प्रकार दर्ज किए गए:
गेहूं: ₹2,200 से ₹2,500
धान (सामान्य): ₹1,800 से ₹2,100
चना दाल: ₹4,800 से ₹5,400
मसूर दाल: ₹5,500 से ₹6,200
अरहर (तुअर) दाल: ₹6,500 से ₹7,500
सरसों (तिलहन): ₹5,000 से ₹5,800
बाजार का रुख: एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा और मंडियों में स्थानीय हरी सब्जियों की आवक इसी तरह बनी रही, तो जून की शुरुआत में आम जनता को महंगाई से और बड़ी राहत मिल सकती है.
