Kaimur News (सुनील पाठक की रिपोर्ट)
कैमूर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ लिया गया. मामला शाहिद संजय सिंह महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का है, जहां दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन में गड़बड़ी सामने आने पर कार्रवाई की गई.
बायोमेट्रिक जांच में खुली पोल
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई जा रही थी. इसी दौरान एक अभ्यर्थी की पहचान और रिकॉर्ड में अंतर पाया गया. संदेह होने पर केंद्र पर तैनात दंडाधिकारी ने तत्काल जांच शुरू कराई. जांच में पता चला कि युवक किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था.
निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया
मामले का खुलासा होते ही संबंधित युवक को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. इसके बाद उसे भभुआ थाना लाया गया, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. प्रशासन ने कहा है कि भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: कैमूर में बड़ा हादसा टला, 11 हजार वोल्ट के तार पर गिरा हाईटेंशन लाइन, केबल लगाने की मांग
