कैमूर में कोचिंग विवाद में आठवीं के छात्र की गला दबाकर हत्या, आरोपी छात्र हिरासत में, गांव में पुलिस तैनात

Kaimur News: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां कोचिंग में आठवीं क्लास के छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद कोचिंग से बाहर निकलने पर दो भाइयों ने मिलकर एक छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी.

Kaimur News (विकास कुमार): कोचिंग पढ़ने गए आठवीं क्लास के छात्रों के बीच विवाद हुआ और विवाद के बाद जब कोचिंग से छात्र निकले तो दो छात्रों ने मिलकर एक छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी. यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में घटित हुई है, जहां पर बब्बन गोंड के आठवीं क्लास में पढ़ने वाले 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई है.

कोचिंग में साथ पढ़ते थे हत्या करने वाले दोनों लड़के

मृतक 12 वर्षीय प्रिंस के परिजनों ने बताया कि जिन दो लड़कों के द्वारा हत्या की गई है, वे दोनों भाई हैं और वे प्रिंस के साथ ही कोचिंग में आठवीं क्लास में पढ़ते थे. उन दोनों में पहले भी विवाद हुआ था और दोनों ने मिलकर प्रिंस की पहले भी पिटाई की थी तथा जान से मारने की धमकी दी थी.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

गला दबाकर कर दी हत्या

बुधवार को जब प्रिंस कोचिंग से पढ़कर निकला, तब सिकंदरपुर गांव के ही उसके क्लास में पढ़ने वाले दोनों भाइयों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करते हुए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. जब तक उसके परिवार के परिजन वहां पहुंचते, तब तक प्रिंस अंतिम सांस ले रहा था. तत्काल उसे परिजनों द्वारा भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया.

दोनों में पहले भी हुआ था विवाद

परिजनों ने बताया कि सिकंदरपुर गांव में ही कोचिंग स्थित है. उस कोचिंग में प्रिंस प्रतिदिन आठवीं क्लास की पढ़ाई करने जाता था और उसी क्लास में हत्या करने वाले वे दोनों बच्चे भी पढ़ने जाया करते थे. उन दोनों में पहले भी विवाद हुआ था और दोनों ने मारने की धमकी दी थी. बुधवार को जब प्रिंस और वे दोनों लड़के कोचिंग से पढ़ाई करने के बाद बाहर निकले, तो गांव में अपने घर के पास एक गली में उन्होंने प्रिंस को पकड़ लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

सूचना पाकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

सिकंदरपुर गांव में कोचिंग में छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद दो छात्रों द्वारा एक छात्र की गला दबाकर हत्या किए जाने की सूचना मिलने पर एसपी हरिमोहन शुक्ला तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि छात्रों के बीच विवाद के बाद उक्त घटना घटित हुई है. उक्त मामले में आरोपी छात्र को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है. घटनास्थल पर पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और घटना को लेकर गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

Also Read: कैमूर: काम से लौटा पति तो उड़ गए होश, फंदे से लटका मिला पत्नी का शव; मासूम के सिर से उठा मां का साया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >