भभुआ में सीबीआई और आरपीएफ की छापेमारी, अवैध रेलवे टिकट के साथ आरोपित गिरफ्तार

शहर में स्थित रेलवे टिकट काउंटर पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है.

Kaimur News: (भभुआ से विकास कुमार) शहर में स्थित रेलवे टिकट काउंटर पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. जिसमे पास से एक टिकट भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवक भभुआ शहर निवासी साजिद अंसारी के पुत्र राम जनक अंसारी बताया जाता है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर सासाराम संजीव कुमार, भभुआ रोड आरपीएफ प्रभारी रामजी लाल तथा सीआईबी अधिकारी अर्जुन कुमार एवं संतोष कुमार की मौजूदगी में भभुआ शहर स्थित रेलवे टिकट काउंटर पर शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे छापेमारी की गई.

क्या है पूरा मामला

छापेमारी के दौरान एक युवक टिकट लेकर काउंटर से बाहर निकल रहा था. जांच के दौरान टिकट पर अंकित नाम और युवक की पहचान मेल नहीं खाई. अधिकारियों द्वारा टिकट से संबंधित वैध कागजात की मांग की गई, लेकिन युवक कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद टीम ने युवक को अवैध टिकट रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे सासाराम भेजा गया है.

तत्काल टिकट के लिए यात्री रहते है परेशान

रेलवे के तत्काल टिकट यात्रियों को मिलना भगवान से मिलने के बराबर हो गया है. जहां भले ही जिले में रेलवे का चार आरक्षण काउंटर संचालित होता है लेकिन आम व्यक्ति चाह कर भी टिकट काउंटर से तत्काल टिकट नहीं ले पता है. जहां जिले के भभुआ रोड स्टेशन, कुदरा स्टेशन के साथ-साथ रामगढ़ और भभुआ में आरक्षण काउंटर संचालित होता है ऐसे में आरपीएफ द्वारा की गई कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है.

क्या कहते है आरपीएफ प्रभारी

इस संबंध में भभुआ रोड आरपीएफ प्रभारी राम जी लाल ने बताया कि शुक्रवार को करीब 10 बजे भभुआ रेलवे काउंटर पर आरपीएफ और सीआईबी द्वारा सयुंक्त छापेमारी किया गया. जहा एक व्यक्ति टिकट काउंटर से टिकट लेकर निकल रहा था.जब टिकट का जांच किया गया तो उसके नाम से मेल नहीं हुआ.टिकट का कागजात की मांग किया गया तो कोई कागजात नहीं दिखाया गया जिसे अवैध टिकट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जिसे सासाराम आगे की करवाई के लिए भेजा गया है.

Also Read:Rohtas News: रोहतास में दुकानदारों के उड़े होश, चोरों ने ताला तोड़ उड़ाई लाखों की संपत्ति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >