Kaimur News : बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप का सितम, जानें कब मिलेगी उमस से मुक्ति

Kaimur News कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी के बाद अब भारी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आसमान में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश के बावजूद जिले में गर्मी और उमस का प्रकोप चरम पर है

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी के बाद अब भारी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आसमान में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश के बावजूद जिले में गर्मी और उमस का प्रकोप चरम पर है, जिसके आज शनिवार को भी बरकरार रहने की पूरी संभावना है. दिन में बादलों की ओट से निकल रही तीखी धूप और हवा में मौजूद नमी लोगों को लगातार परेशान कर रही है. हालांकि, दिनभर छिटपुट बादलों के छाने और हल्की बूंदाबांदी से थोड़ी राहत की उम्मीद जरूर जताई जा रही है.

पुरवा हवा और 73% आर्द्रता ने बढ़ाई मुसीबत

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक जिले में इसी प्रकार की चिपचिपी गर्मी और उमस का दौर जारी रहेगा. लगातार चल रही पुरवा हवा के कारण हवा में आर्द्रता (नमी) का स्तर 73 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया है, जो इस भारी उमस की मुख्य वजह है. ऐसे में शनिवार को भी लोगों को इस उमस भरी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है.

जानें आज कैसा रहेगा तापमान और हवा की रफ्तार

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को जिले में मौसमी गतिविधियां कुछ इस प्रकार रह सकती हैं:

अधिकतम तापमान: 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

न्यूनतम तापमान: 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है.

बादलों की स्थिति: सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

हवा की चाल: पूर्व से पश्चिम की ओर 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >