पैक्स चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन: कैमूर में बीडीओ पर गिरी गाज, सीओ बने नए निर्वाचन पदाधिकारी

Kaimur News: कैमूर में पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. निष्पक्षता नहीं बरतने के आरोप में बीडीओ को हटाकर अंचल अधिकारी को नया निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि बीडीओ, निर्वाचन से संबंधित सभी अभिलेखों का प्रभार तत्काल प्रभाव से अंचलाधिकारी को सौंपें.

Kaimur News: (राजू कुमार) कैमूर के रामपुर प्रखंड के अमांव पैक्स चुनाव में अनियमितता और निष्पक्षता नहीं बरतने के आरोप के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह-निर्वाचन पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है.

अधिसूचना जारी कर की गई कार्रवाई

अधिसूचना संख्या- नि-प्रा०/नि०प० 1-17/2026 (खंड-1) 1550 के तहत यह कार्रवाई की गई है. प्राधिकरण ने प्रथम दृष्टया पाया कि बीडीओ द्वारा कर्तव्य निर्वहन में निष्पक्षता नहीं बरती गई, जिसके कारण उन्हें रामपुर प्रखंड की सहकारी समितियों के चुनाव कार्य से हटा दिया गया.

सीओ को सौंपी गई जिम्मेदारी

बीडीओ को हटाने के बाद अंचल अधिकारी (सीओ) रामपुर को सहकारी समितियों के निर्वाचन हेतु नया निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि बीडीओ, निर्वाचन से संबंधित सभी अभिलेखों का प्रभार तत्काल प्रभाव से अंचलाधिकारी को सौंपें.

ई-गजट में प्रकाशन के निर्देश

जारी अधिसूचना की प्रति ई-गजट शाखा, वित्त विभाग, बिहार, पटना को भेजी गई है. प्राधिकार ने अनुरोध किया है कि प्रकाशित अधिसूचना की प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं.

कई अधिकारियों को भेजी गई सूचना

आदेश की प्रति अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, बिहार; पुलिस महानिदेशक; सामान्य प्रशासन विभाग; सहकारिता विभाग; निबंधक, सहयोग समितियां; प्रमंडलीय आयुक्त; जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी कैमूर; पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है.

अब सीओ की देखरेख में होंगे चुनाव

इस कार्रवाई के बाद अमांव पैक्स समेत रामपुर प्रखंड की अन्य पैक्स समितियों के चुनाव अब अंचल अधिकारी (सीओ) रामपुर की निगरानी में संपन्न कराए जाएंगे.

Also Read: NH-922 पर भीषण हादसा: ट्रक-टैंकर की टक्कर में चालक की मौत, घंटों ठप रही यातायात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >