Kaimur News : कैमूर में 44 डिग्री पारा, 27 मई तक हीटवेव और उमस का डबल अटैक

Kaimur News कैमूर जिले में पिछले दो सप्ताह से जारी मौसम का उतार-चढ़ाव अब पूरी तरह थम चुका है और गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है. पिछले दस दिनों से जिले में पड़ रही बेहिसाब गर्मी के बीच आज, सोमवार को भी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में पिछले दो सप्ताह से जारी मौसम का उतार-चढ़ाव अब पूरी तरह थम चुका है और गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है. पिछले दस दिनों से जिले में पड़ रही बेहिसाब गर्मी के बीच आज, सोमवार को भी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक आज पारा रिकॉर्ड 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे लोगों को भीषण लू (हीटवेव) और उमस का सामना करना पड़ेगा.

हवा में आर्द्रता का स्तर 73 प्रतिशत से अधिक 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर में आज से लेकर 27 मई तक गर्मी और उमस अपने चरम पर रहेगी. सोमवार सुबह से ही तीखी धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी और बढ़ेगी. इसके साथ ही, जिले में पुरवा हवा चलने और हवा में आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) का स्तर 73 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण चिपचिपी उमस लोगों को बेहाल करेगी.

कैसा रहेगा तापमान और हवा का रुख?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को जिले का तापमान कुछ इस तरह रहने का अनुमान है:

अधिकतम तापमान: लगभग 41 से 44 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान: 28 से 30 डिग्री सेल्सियस

हवा की रफ्तार: 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा (पूर्व से पश्चिम की ओर)

हालांकि, राहत की बात यह है कि सोमवार की सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. लेकिन इससे दिन की गर्मी या हीटवेव से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है.

घर से निकलने से पहले बरतें ये सावधानियां

कड़ी धूप, भीषण गर्मी और हीटवेव के खतरनाक थपेड़ों को देखते हुए प्रशासन और डॉक्टरों ने लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. अगर किसी जरूरी काम से बाहर निकलना भी पड़े, तो पूरी सावधानी बरतें. धूप से बचाव के लिए अपने साथ हेलमेट, गमछा, टोपी, धूप का चश्मा या छाता जरूर रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >