कैमूर के मोहनिया में 26 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऑटो से हो रही थी सप्लाई

Kaimur Liquor Ban: कैमूर में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. ऑटो से 26 लीटर अवैध शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को जेल भेज दिया है.

Kaimur Liquor Ban: (विनोद कुमार सिंह) कैमूर के मोहनिया में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 लीटर अवैध शराब बरामद की. छापेमारी के दौरान ऑटो सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के कंजर गांव निवासी आनंद सिंह के पुत्र राजकुमार चौहान और बक्सर जिले के बरुना थाना क्षेत्र निवासी छोटेलाल चौहान के पुत्र निरंजन कुमार के रूप में की गई है.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 26 लीटर अवैध शराब बरामद की गई.

कानूनी कार्रवाई

शराब बरामद होने के बाद ऑटो में सवार दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद उनके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

जेल भेजे गए आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. साथ ही मामले की आगे की जांच जारी है.

Also Read: आरा में नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 16 साल का किशोर धराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >