कैमूर : कुदरा-भभुआ पथ पर सड़क बनी तालाब, पेट्रोल पंप के पास जलजमाव और गड्ढों से राहगीर परेशान

कुदरा-भभुआ मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास जलजमाव और गहरे गड्ढों के कारण राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन से सड़क मरम्मत की मांग की गई है।

कुदरा से भभुआ जाने वाली मुख्य सड़क की हालत भभुआ रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप बेहद खराब हो गयी है. सड़क पर जलजमाव और गहरे गड्ढे वाहन चालकों व राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं. बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से यह समझना मुश्किल हो जाता है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क. इसके कारण वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं.

कुदरा-भभुआ पथ पर रोजाना गुजरते हैं बड़ी संख्या में लोग

कुदरा से भभुआ की ओर जाने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही होती है. बाजार क्षेत्र होने के कारण इस सड़क पर यातायात का दबाव भी अधिक रहता है. इसके बावजूद लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है.

पानी से भरे गहरे गड्ढे बढ़ा रहे दुर्घटना का खतरा

बारिश के बाद सड़क पर बने गहरे गड्ढे पानी से भरकर छोटे तालाब जैसे दिखाई देने लगे हैं. वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे बाइक और अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरने वाले कई राहगीर गिरकर घायल भी हो चुके हैं.

क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत की मांग

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग व प्रशासन से कुदरा-भभुआ पथ पर भभुआ रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. साथ ही सड़क पर जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए समुचित जलनिकासी व्यवस्था करने की भी मांग उठायी गयी है.

‘केकर नजर लगलो रे बाप, अब सहन न होएत हे…’ पति, बेटा-बेटी और अब दामाद की मौत से टूटा गया जी का परिवार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनोद कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >