कैमूर: खोरहरा पुल पर पुलिस की दबिश, बाइक छोड़ भागा शराब तस्कर, 3.99 लीटर विदेशी शराब जब्त

कैमूर जिले में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है. रामगढ़ थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को देखते ही एक युवक बिना नंबर प्लेट वाली बाइक छोड़कर अंधेरे में फरार हो गया. पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो उसमें से 3.99 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.

Kaimur News: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को शनिवार को सफलता मिली है. खोरहरा पुल के समीप चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. पुलिस टीम द्वारा पीछा करने के बावजूद तस्कर भागने में सफल रहा.

बिना नंबर की बाइक से बरामद हुई विदेशी शराब

फरार तस्कर द्वारा मौके पर छोड़ी गई बाइक की गहन तलाशी ली गई. बाइक के पीछे बंधे एक बोरे से कुल 3.99 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें:

  • 8 PM (180 ml) — 15 बोतलें
  • मैजिक मोमेंट्स (750 ml) — 1 बोतल
  • आइकॉनिक व्हाइट (180 ml) — 3 बोतलें शामिल हैं.

इंजन व चेसिस नंबर से तस्कर की पहचान में जुटी पुलिस

जांच के क्रम में पाया गया कि बाइक पर कोई नंबर प्लेट अंकित नहीं थी. इसके बाद पुलिस ने वाहन के इंजन नंबर और चेसिस नंबर को नोट कर उसके आधार पर वाहन स्वामी तथा फरार शराब तस्कर का सुराग लगाना शुरू कर दिया है.

जब्त शराब और बाइक को रामगढ़ थाने लाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इंजन व चेसिस नंबर के जरिए वाहन मालिक और तस्कर की पहचान की जा रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay jaiswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >