Kaimur News : कैमूर ने एकतरफा मुकाबले में औरंगाबाद को 137 रनों से हराया

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम भभुआ में बीसीए अंडर-23 शाहाबाद जोन में कैमूर जिला क्रिकेट संघ व औरंगाबाद जिला क्रिकेट संघ के बीच सातवां मैच खेला गया. इसमें कैमूर ने एकतरफा मुकाबले में औरंगाबाद को 137 रनों से हरा दिया.

भभुआ सदर. बिहार क्रिकेट संघ द्वारा कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम भभुआ में बीसीए अंडर-23 शाहाबाद जोन में कैमूर जिला क्रिकेट संघ व औरंगाबाद जिला क्रिकेट संघ के बीच सातवां मैच खेला गया. इसमें कैमूर ने एकतरफा मुकाबले में औरंगाबाद को 137 रनों से हरा दिया. सुबह कैमूर डीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमूर डीसीए की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 259 रन बनाये. कैमूर डीसीए की ओर से अजयवीर सिंह ने अर्धशतक जड़ते हुए 54 रन, ओमप्रकाश बिंद ने 47 रन, शशांक उपाध्याय ने 46 रन, मोहम्मद फैजान ने 29 रन, अनुभव सिंह ने 26 रन, निशांत सिंह 20 और हर्ष राज ने 13 रन बनाये. औरंगाबाद डीसीए की ओर से गेंदबाजी में अंकुश अग्रवाल ने शानदार 4 विकेट, प्रभात सिंह ने 3, रंजीत कुमार ने 2 विकेट और नंदन कुमार ने 1 विकेट हासिल किया. कैमूर डीसीए के 259 रन के दिये लक्ष्य को लेकर मैदान पर उतरी औरंगाबाद डीसीए की टीम निशांत सिंह द्वारा दिये शुरुआती 4 झटके के बाद उबर नहीं पायी और 30.5 ओवर में 122 रन बना कर ऑल आउट हो गयी, जिसमें आयुष राज ने एकल संघर्ष करते हुए 52 रन की पारी खेली. इसके अलावा रंजीत कुमार ने 19 रन, अंकुश अग्रवाल ने 17 रन नाबाद और नवीन ने 11 रन बनाये. कैमूर की ओर से निशांत सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शुरुआती 4 विकेट, धनेश चौहान व अजयवीर सिंह ने 2-2 विकेट और चिंटू गुप्ता ने एक विकेट प्राप्त किया. निशांत सिंह को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी औरंगाबाद जिला क्रिकेट संघ के सचिव उज्जवल सिंह ने प्रदान किया. इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के आशुतोष कुमार और मधुबनी के अमरेंद्र पांडेय थे. ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफ लाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे. जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया आज रविवार को बक्सर डीसीए और औरंगाबाद डीसीए के बीच मैच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >