कैमूर में बड़ी चोरी: खिड़की तोड़कर बुजुर्ग के घर में घुसे चोर, 32 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार

Kaimur Crime News: कैमूर के दुमदुम गांव में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया. छत के कमरे की खिड़की तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए. घटना के समय घर में केवल बुजुर्ग दंपति मौजूद थे.

Kaimur Crime News: (रंजीत पटेल) कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव में बुधवार की देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली. चोर छत पर बने कमरे तक पहुंचे. उन्होंने खिड़की का जंगला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद घर में रखे कीमती सामान को निशाना बनाया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

कैसे हुई चोरी

जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना स्वर्गीय बबलू सिंह के घर में हुई. घटना के समय घर में केवल बुजुर्ग दंपति मौजूद थे. चोरों ने सुनसान का फायदा उठाया. वे छत के रास्ते कमरे तक पहुंचे. फिर खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए. इसके बाद आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

क्या-क्या हुआ चोरी

चोर करीब 32 लाख रुपये के जेवरात ले गए. इसके साथ ही लगभग 2 लाख रुपये नकद भी चोरी कर लिए. चोरी गए सामान में सोने की चेन, मंगलसूत्र, कंगन और अंगूठियां शामिल हैं. अन्य कई कीमती आभूषण भी गायब हैं.

सुबह मचा हड़कंप

गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिली.परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया. आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. गांव में डर और चिंता का माहौल बन गया.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीपीओ ओम प्रकाश और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने जांच शुरू की. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है.टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

Also Read: आरा में नगर निगम की लापरवाही उजागर, डीटी रोड पर बिखरी बालू से बढ़ा हादसों का खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >