दो मासूमों को छोड़ 25 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, कैमूर 5 दिनों में दूसरी घटना

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Kaimur Crime News: (बिरजू प्रसाद) कैमूर चांद प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं से जुड़ी घटनाओं के बीच एक और दुखद मामला सामने आया है. चांद प्रखंड के सौखरा पंचायत अंतर्गत सुरहा गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई. मृतका की पहचान सुरहा गांव निवासी लालू बिंद की लगभग 25 वर्षीय पत्नी नंदिनी देवी के रूप में की गई है.

जानकारी के अनुसार, महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर में अकेली रहती थी, जबकि उसके पति रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं.

घर में अकेली थी महिला

नंदिनी देवी ने घर में लगे टीन शेड (कराकट) के नीचे बांस के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है.

दो मासूम बच्चों का सहारा छिना

नंदिनी देवी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं. उनका पुत्र युवा कुमार लगभग दो वर्ष का है, जबकि पुत्री रिया कुमारी मात्र चार माह की है. मां की असामयिक मौत से दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है.

गांव में पसरा मातम

अचानक हुई इस घटना से पूरे सुरहा गांव में शोक की लहर है. ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जता रहे हैं. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

पुलिस जांच जारी

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आत्महत्या के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

 गोई पंचायत में हुई थी ऐसी घटना

गोई पंचायत के जिगना गांव में 12 जून को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया था. मृतका की पहचान मनीष साह की पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है, जो लगभग 25 वर्षीय की है. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. ममता देवी के देवर प्रकाश साह को घर के अंदर खट की आवाज सुनाई दी. अंदर जाकर देखा तो ममता पंखे के हुक में साड़ी के सहारे फंदे से लटकी हुई थी. परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा, उस समय वह सांस ले रही थी, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.

Also Read: CM बनने के बाद पहली बार कैमूर पहुंचेंगे सम्राट चौधरी, मां मुंडेश्वरी के दर्शन कर 196 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >