जीविका दीदियों ने मतदान करने का लिया संकल्प

जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कई तरह के कार्यक्रम किये जा रहे है.

भभुआ नगर. जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कई तरह के कार्यक्रम किये जा रहे है. इसी क्रम में शुक्रवार को जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जीविका दीदियों ने गांव-गांव जाकर महिलाओं और युवाओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया. कार्यक्रमों के दौरान नुक्कड़ नाटक, समूह बैठक, रैली और गीतों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना आवश्यक है. उन्होंने बताया कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है. वोट डालने जाना है नारे लगा लोगाें को मतदान करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर सभी जीविका दीदियों ने भी शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया और यह भी तय किया कि वे अपने-अपने पंचायतों में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >