कैमूर: यूपी-बिहार सीमा पर 45 लीटर देसी शराब जब्त, पुलिस को देख तस्कर बाइक छोड़कर फरार

रामगढ़ थाना पुलिस ने यूपी-बिहार सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लीटर देसी शराब बरामद की है. पुलिस को देखते ही बाइक सवार तस्कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर लिया है.

kaimur News : शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार की रात यूपी-बिहार सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लीटर देसी शराब बरामद की. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही बाइक सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

बाइक से बरामद हुई 225 बोतल शराब

थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा के नेतृत्व में रात्रि गश्ती और शराब विरोधी अभियान के दौरान जनदहा मोड़ के समीप संदिग्ध बाइक की तलाशी ली गई. जांच के दौरान पैशन प्रो बाइक (संख्या BR24W51) पर रखे बैग से ब्लू लाइम मसाला ब्रांड की 200 एमएल क्षमता वाली 225 बोतल देसी शराब बरामद हुई. कुल बरामद शराब की मात्रा 45 लीटर बताई गई.

बाइक और शराब जब्त, केस दर्ज

पुलिस ने मौके से शराब और बाइक दोनों को जब्त कर लिया. फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

तस्करों पर कार्रवाई जारी रहेगी : थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि बरामद बाइक के स्वामी और फरार अज्ञात चालक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार गश्ती और छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjay jaiswal

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >