पहली मार्च को शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, अगले दिन होगा प्रसाद वितरण मोहनिया सदर. अपने पैतृक गांव बघिनी में पैक्स अध्यक्ष चंदन सिंह द्वारा निर्माण कराये गये भव्य शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग के साथ पार्वती, गणेश व कार्तिकेय की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को जलभरी का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में महिला, युवती, बघिनी से कलश लेकर लहुरबारी स्थित कुदरा नदी में जलभरी करने पहुंचे. पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर लोगों ने कलश में जलभरी कर बघिनी लौटे. इस मंदिर में पूरा शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा होगी, इसकी जानकारी देते हुए पैक्स अध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि 23 फरवरी से एक मार्च तक शाम चार से सात बजे तक प्रतिदिन संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, आरती व प्रसाद वितरण किया जायेगा. वाराणसी से आये कथावाचक उपेंद्र कृष्ण भारद्वाज व परम् पूज्य नचक बाबा जी द्वारा कथावाचन किया जायेगा. वाराणसी से चलकर बघिनी की धरती पर पधारी मानस बाल विदुषी शिखा तिवारी 28 फरवरी से पहली मार्च तक श्री राम कथा का वाचन करेंगी. पहली मार्च को शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा स्थापित की जायेगी. आगामी दो मार्च को श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ व श्री राम कथा का समापन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित रहेगा. उन्होंने बताया कि इस यज्ञ को कराने में विंध्याचल सिंह, शिव कुमार सिंह सहित गांव के सभी वर्ग के लोगों का विशेष योगदान है. सभी लोगों के श्रद्धा व सहयोग से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ व श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि बड़ी से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इस श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ व श्री राम कथा का सोपान कर अपने जीवन को धन्य करें.
जलभरी संपन्न, बघिनी में आज से श्रीमद्भागवत कथा, तो 28 से श्रीराम कथा

जलभरी संपन्न, बघिनी में आज से श्रीमद्भागवत कथा, तो 28 से श्रीराम कथा
Copied link
पहली मार्च को शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, अगले दिन होगा प्रसाद वितरण