श्रद्धा भक्ति से शिवालयों में किया गया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धा भक्ति के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की.

कुदरा. महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धा भक्ति के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की. जलाभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रकार के पुष्प, विल्वपत्र, धतुरा, भांग सहित फल व मिष्ठान अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की. उक्त अवसर पर सुबह से शिवालयों में जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. चारों तरफ हर हर महादेव के जयकारे से क्षेत्र में भक्तिमय हो गया. शहर के जगन्नाथ मंदिर शिवालय, महाबीर स्थान शिवालय, पियां शिवालय, डीहरा शिवालय, रामजानकी मंदिर सकरी, देवराढ़ शिवालय सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धा भक्ति के साथ जलाभिषेक व पूजा पाठ किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >